Muzaffarpur: पारू में छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत पर बवाल, घंटों सड़क जाम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू में पुलिस छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. विधायक शंकर यादव और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद मामला शांत हुआ. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: पारू थाना क्षेत्र के भिखनपुरा गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर बुधवार को जमकर बवाल हुआ. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को कमलपुरा-फतेहाबाद मुख्य मार्ग पर रखकर करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रखा. घटना की सूचना मिलते ही पारू और देवरिया पुलिस के साथ-साथ स्थानीय विधायक शंकर प्रसाद यादव भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

पुलिस छापेमारी और अफरातफरी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात पारू पुलिस दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे उमेश ठाकुर के घर छापेमारी करने गई थी. इस दौरान पुलिस ने उसके पुत्र पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया कार्रवाई से मची अफरातफरी के बीच उमेश ठाकुर की पड़ोसी मुनकिया देवी (69) डर के मारे घर से भागने लगीं. इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

मौत के कारणों पर विरोधाभास और मुआवजा

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. हालांकि, मौत के कारणों को लेकर लोगों में दो मत दिखे. सड़क जाम कर रहे कुछ लोग इसे पुलिस छापेमारी के कारण हुई मौत बता रहे थे, तो वहीं कुछ अन्य लोग ठनका (वज्रपात) गिरने का दावा करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे अंचल इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला, देवरिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार, पारू थाना के दारोगा नम्रता आनंद ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला. विधायक शंकर प्रसाद यादव के हस्तक्षेप के बाद लोग माने और यातायात बहाल हो सका.

पारू से मनीष कुमार तिवारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >