मुजफ्फरपुर: एनएच-27 पर जोरदार टक्कर, ट्रक के उड़े परखच्चे, ड्राइवर घायल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर कटहल लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में चालक घायल हो गया और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के बोचहा से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक हादसे का शिकार हो गया. बोचहाँ थाना क्षेत्र के कन्हारा हरदास गांव के पास कटहल से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

केबिन में फंसा चालक

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. इसी बीच बोचहाँ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा

घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी प्रमोद पाल के रूप में हुई है. चालक ने बताया कि वह असम बॉर्डर के पास तुफानगंज से कटहल लोड कर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जा रहा था. कन्हारा हरदास गांव के समीप आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे उसका वाहन असंतुलित हो गया और पीछे से जाकर ट्रक से टकरा गया.

हादसे के बाद फरार हुआ दूसरा चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद सामने वाले ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया. हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और लोगों की भीड़ जुटी रही.

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >