Muzaffarpur News: बिहार के इस जिले में बनेगा नया रेलवे स्टेशन, 8 सालों से पेंडिंग था प्रस्ताव

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर को नई रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने वाली है. तुर्की-सिलौत नई रेल लाइन और न्यू मुजफ्फरपुर स्टेशन निर्माण से मुजफ्फरपुर क्षेत्र में मालगाड़ियों की भीड़ कम होगी और व्यापार सुगम बनेगा. सर्वेक्षण तेजी से चल रहा है. हाईटेंशन तार बाधा दूर करने पर विचार हो रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर क्षेत्र में रेलवे विकास को नई दिशा देने के लिए तुर्की-सिलौत नई रेल लाइन और न्यू मुजफ्फरपुर स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. आठ साल पुराने इस प्रस्ताव को हाल ही में रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. इससे न केवल यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों की भीड़ को कम किया जा सकेगा, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

12 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन

तुर्की-सिलौत नई रेल लाइन लगभग 12 किलोमीटर लंबी होगी. सर्वेक्षण का काम तीन एजेंसियों को सौंपा गया है और रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं. इस लाइन का रूट तुर्की स्टेशन से माधोपुर गांव के पास से होते हुए दिघरा और काजीइंडा की ओर सिलौत स्टेशन तक जाएगा. इससे नारायाणपुर मालगोदाम या समस्तीपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ियां सीधे इस रूट से गुजर सकेंगी. इसका सीधा फायदा यह होगा कि मालगाड़ियों को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे माल ढुलाई में समय की बचत होगी.

न्यू मुजफ्फरपुर स्टेशन की योजना

काजीइंडा गांव के पास एनएच से सटे न्यू मुजफ्फरपुर स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव है. इसके लिए जमीन की पहचान और अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस स्टेशन से मालगाड़ियों का संचालन आसान हो जाएगा, क्योंकि यहाँ से सीधे ट्रकों और अन्य वाहनों के माध्यम से माल समस्तीपुर या अन्य स्थानों तक पहुंचाया जा सकेगा. यह सुविधा व्यापारियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी और माल के समय पर गंतव्य तक पहुंचने में मददगार होगी.

रेल लाइन की सीधी कनेक्टिविटी पर बाधा

नई रेल लाइन के सर्वेक्षण में सामने आया कि तुर्की से सिलौत तक की सीधी लाइन के रूट में कई जगह 132 केवी के हाईटेंशन तार आ रहे हैं. इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे अधिकारी बिजली संचरण विभाग से बात कर रहे हैं. यदि इन हाईटेंशन तारों को हटाने में अत्यधिक खर्च आता है, तो रेल लाइन को घुमा कर ले जाया जाएगा. वहीं, बिजली विभाग सहयोग करता है तो लाइन को सीधे निकाला जाएगा. इस पर मंथन जारी है.

समस्या और समाधान

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रोजाना 80 से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही होती है. इससे गुड्स ट्रेनों को लाइन खाली न होने की वजह से घंटों इंतजार करना पड़ता है. इससे व्यापारियों का माल देर से पहुंचता है और नुकसान उठाना पड़ता है. तुर्की-सिलौत रेल लाइन और न्यू मुजफ्फरपुर स्टेशन बनने से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी.

ALSO READ: PM Modi Bihar Visits: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर हाई सिक्योरिटी, DSP रैंक के 23 अफसरों की रहेगी तैनाती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >