मुजफ्फरपुर: सांप काटने से विकास मित्र की मौत,आंगन बुहारते समय विषैले सांप ने डसा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कटरा में नाली की सफाई करने के दौरान विषैले सांप के काटने से विकास मित्र सुलेखा कुमारी की मौत हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर कटरा से कन्हैया कुमार का रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अंतर्गत यजुआर थाना क्षेत्र की परसौल पंचायत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां राजघाट निवासी सुशील राम की 38 वर्षीय पत्नी सुलेखा कुमारी की सांप काटने (सर्पदंश) से मौत हो गई. मृतका स्थानीय क्षेत्र में विकास मित्र के पद पर तैनात थीं. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

सुबह के समय नाली साफ करते वक्त विषैले सांप ने काटा

समाजसेवी नेता मुकेश कुमार यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुलेखा कुमारी सुबह लगभग छह बजे घर की सफाई करने के बाद आंगन बुहार रही थीं. इसी दौरान उन्होंने देखा कि जलजमाव के कारण नाली से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. नाली में फंसे कचरे को जब वह अपने हाथ से निकालने लगीं, तभी उसमें छिपे एक अत्यंत विषैले सांप ने उनके हाथ में डस लिया. सुलेखा ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी.

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिजनों ने बिना समय गंवाए सुलेखा को इलाज के लिए तुरंत मुजफ्फरपुर अस्पताल (एसकेएमसीएच) ले गए. हालांकि, अस्पताल में उपचार के क्रम में उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही यजुआर थानाध्यक्ष रौशन कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >