Bihar Police: होगा थानेदार तू, मेरा है दिलदार तू वर्दी का तू रॉब जमा ले,टोपी वाले वर्दी में रील बनाकर विवादों में घिरे गायघाट थानाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारियों ने मांगा स्पष्टीकरण

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना प्रभारी का वर्दी में पत्नी संग रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुशासनहीनता के आरोप में थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगते हुए जवाब तलब किया है...

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police:जिले में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों के बीच गायघाट थानेदार राकेश कुमार का एक सोशल मीडिया वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो में थाना प्रभारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पुलिस वर्दी में फिल्मी गाने पर अभिनय करते नजर आ रहे हैं. वीडियो मिठनपुरा इलाके के एक मॉल का है. वीडियो वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक सुरक्षा गार्ड भी हथियार लेकर चल रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में अनुशासन और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

‘होगा थानेदार तू…’ पर पत्नी संग थिरके दरोगा जी, मुख्यालय के आदेश की उड़ी धज्जियां थानाध्यक्ष से मांगा 24 घंटे में स्पष्टीकरण

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गायघाट थाना प्रभारी चर्चित गीत “होगा थानेदार तू, मेरा है दिलदार तू…” गाना बज रहा है.बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किया जा चुका है कि पुलिसकर्मी वर्दी में सोशल मीडिया के लिए मनोरंजनात्मक रील या वीडियो नहीं बनाएंगे. इसके बावजूद वीडियो के वायरल होने से विभागीय निर्देशों के पालन पर सवाल खड़े हो गए हैं.इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गयी है. सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है. अधिकारियों का कहना है कि स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद मामले की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >