Muzaffarpur News: आत्मसमर्पण के लिए घर से रवाना हुए मुन्ना शुक्ला, 26 साल पुराने मामले में मिला है आजीवन कारावास

Muzaffarpur News: पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला आज अपने भारी समर्थकों के साथ आत्मसमर्पण के लिए अपने आवास से रवाना हो चुके हैं। सुबह से ही उनकी एक झलक पाने को उनके कार्यकर्ता और समर्थक उनके घर के बाहर खड़े थे। 26 साल पुराने मामले में हुई है आजीवन कारावास की सजा।

Muzaffarpur News: पूर्व विधायक बाहुबली मुन्ना शुक्ला अपने आवास जिले के नया टोला से दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ आत्मसमर्पण के लिए पटना के सिविल कोर्ट के लिए निकल चुके हैं। आज शाम पटना के एमपी-एमएल कोर्ट में वे आत्मसमर्पण करेंगे। बता दें, 26 साल पुराने मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की गोली मारकर हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड के बाद मुन्ना शुक्ला समेत कई लोगों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

15 दिनों का मिला था समय

15 दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दो लोगों को आरोपी पाया। जिसमें पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी शामिल हैं। दोनों आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था। जो अवधि आज समाप्त हो रही है।

आवास पर कार्यकर्ता और समर्थकों की लगी भीड़

बता दें, आज सुबह से ही लालगंज के पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हजारों कार्यकर्ता और समर्थक का ताता लगा रहा। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए सभी कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास के बाहर खड़े थे।

SC ने हाई कोर्ट का फैसला पलटा

आईजीआईएमएस में 13 जून 1998 को बिहार सरकार के मंत्री रहे बृजबिहारी प्रसाद की हत्या की गई थी। इस मामले में मुन्ना शुक्ला समेत छह आरोपितों को उम्रकैद की सजा दी गई थी। हाईकोर्ट ने इसमें सभी को बरी कर दिया था। उसके बाद इसके खिलाफ बृज बिहारी प्रसाद की पत्नी रामा देवी और सीबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी। चार अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी पर उम्रकैद की सजा बरकरार रखी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला पलट दिया था।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >