Muzaffarpur News:  बड़ी वारदात, 36 घंटे से लापता दो मासूम बहनों के शव चिमनी से बरामद

Muzaffarpur News: मीनापुर में दो लापता चचेरी बहनों के शव चिमनी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया है. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है. हत्या की आशंका के बीच गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: जिले के रामपुरहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसूदपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार से लापता दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव बुधवार सुबह गांव के पास ही एक चिमनी से बरामद किए गए हैं. बच्चियों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में भारी तनाव का माहौल है.

पूजा देखने के दौरान हुई थीं लापता

मृतक बच्चियों की पहचान मकसूदपुर निवासी राजेश राय की 12 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी और वीर चंद्र कुमार की 7 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह घर के पास बख्तौर भूईया पूजा का आयोजन हो रहा था. परिवार को लगा कि दोनों बच्चियां वहीं खेल रही होंगी, लेकिन जब देर रात तक वे वापस नहीं लौटीं तो उनकी चिंता बढ़ गई.

36 घंटे बाद चिमनी में मिला शव

परिजनों ने करीब 36 घंटों तक रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार को रामपुरहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. बुधवार सुबह दोनों बच्चियों की तलाश एक खौफनाक मोड़ पर खत्म हुई जब उनके शव चिमनी परिसर में पाए गए. शवों की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

राजद ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा

पुलिस और एफएसएल की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. साक्ष्यों के संकलन के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया है. थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर बिंदु की गहराई से छानबीन कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चियां चिमनी तक कैसे पहुंचीं और इस जघन्य अपराध के पीछे किसका हाथ है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मुजफ्फरपुर के मीनापुर संतोष गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >