Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भैंस लदी ट्रक जब्त, पांच गिरफ्तार

Muzaffarpur News: कुढ़नी पुलिस ने बलिया ओवरब्रिज पर वाहन जांच के दौरान 14 भैंसों से भरी ट्रक जब्त कर पांच मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना पुलिस ने सजगता दिखाते हुए मवेशी तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है. मंगलवार रात बलिया ओवरब्रिज पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने भैंसों से लदी एक ट्रक को रोका. जांच के दौरान ट्रक में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 14 भैंस बरामद की गईं.

पांच तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त

पुलिस ने मौके से पांच मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही भैंस लदी ट्रक को जब्त कर थाने ले जाया गया. कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर उनके नाम-पते और तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.

तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में मवेशी तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस कार्रवाई से तस्करी में शामिल गिरोहों में हड़कंप मच गया है.

मुजफ्फरपुर कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >