Muzaffarpur News:  कुढ़नी में पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक में लदे 14 मवेशी बरामद, 5 गिरफ्तार

Muzaffarpur News: कुढ़नी पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 मवेशी जब्त किए हैं. मौके से आंध्र प्रदेश और बिहार के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इनके गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए कुढ़नी थाना पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से पाँच अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

गुदरी चौक के पास सघन चेकिंग में मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, कुढ़नी थाना क्षेत्र के गुदरी चौक के पास पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया. तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर क्रूरतापूर्वक लादे गए 14 भैंस बरामद किए गए. जब पुलिस ने पशु परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की, तो ट्रक पर सवार लोग कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके.

आंध्र प्रदेश और मुजफ्फरपुर के तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक के साथ जिन पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला शेख इशु भी शामिल है. अन्य चार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के ही रहने वाले हैं, जिनकी पहचान पंकज कुमार, अवधेश कुमार (दोनों कुढ़नी), रमेश कुमार (करजा) और रवि कुमार (सिवाईपट्टी) के रूप में हुई है. यह गिरोह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस खंगाल रही है आपराधिक कुंडली

कुढ़नी पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क और उनके पुराने आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन मवेशियों को कहाँ से लाया गया था और इन्हें किस राज्य में सप्लाई करने की योजना थी. इस कार्रवाई के बाद से पशु तस्करों के गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है.

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >