Muzaffarpur: जदयू नेता निशांत कुमार का कांटी में होगा भव्य स्वागत, विधायक अजीत कुमार की पूरी तैयारी

Muzaffarpur News: जदयू नेता निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को लेकर कांटी में स्वागत की तैयारी पूरी हो गई है. विधायक ई. अजीत कुमार के नेतृत्व में एनएच-27 किनारे किशुनगर में सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर एक बजे उनका भव्य अभिनंदन करेंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू के वरिष्ठ नेता निशांत कुमार की प्रस्तावित ‘सद्भाव यात्रा’ को लेकर मुजफ्फरपुर के कांटी में सरगर्मी तेज हो गई है.  कांटी की धरती पर उनके ऐतिहासिक स्वागत के लिए पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार के नेतृत्व में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दोपहर एक बजे एनएच-27 किनारे स्थित किशुनगर गांव में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निशांत कुमार का भव्य अभिनंदन किया जाएगा.

कार्यक्रमस्थल पर तैयारी

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयार की रणनीति

सद्भाव यात्रा और स्वागत सभा को सफल बनाने के लिए शनिवार शाम विधायक अजीत कुमार ने किशुनगर वार्ड-5 स्थित राजकुमार चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में यात्रा के मार्ग और स्वागत स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम रणनीति तैयार की गई. विधायक ने बताया कि निशांत कुमार अपनी सद्भाव यात्रा की शुरुआत के लिए पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर जा रहे हैं और इसी क्रम में कांटी में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा.

जनता और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह

पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार और

ई. अजीत कुमार ने कहा कि निशांत कुमार का कांटी आगमन कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के लिए गर्व का विषय है. युवाओं और स्थानीय लोगों में उनके स्वागत को लेकर विशेष आतुरता देखी जा रही है. विधायक ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ एनएच-27 पर अपने नेता का हौसला बढ़ाने के लिए जुटेंगे.

बैठक में ये रहे मौजूद

तैयारी बैठक में मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, राजकुमार चौधरी, रमेश ठाकुर, मनीष कुमार, रजनीश सिंह उर्फ फौजी, निशांत भास्कर, रमेश कुमार ठाकुर, स्थानीय पार्षद संतोष पासवान, शिवेंद्र ठाकुर, नीरज मिश्रा, मुन्ना सिंह, रमन कुमार, विवेक कुमार और रंजीत ठाकुर समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

मुजफ्फरपुर से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >