Muzaffarpur News:कलमबाग रोड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो युवक लहूलुहान

Muzaffarpur News: कलमबाग रोड में शनिवार शाम तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी. रिलायंस जियो पंप के पास हुए इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पढें पूरी खबर …

Muzaffarpur News: शहर के कलमबाग रोड स्थित रिलायंस जियो पंप के पास शनिवार की शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

अनियंत्रित ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम अघोरिया बाजार की दिशा से एक ऑटो काफी तेज गति में आ रहा था. इसी दौरान कलमबाग की तरफ से आ रही बाइक जैसे ही पेट्रोल पंप की ओर मुड़ने के लिए रुकी, अनियंत्रित ऑटो ने उसमें सामने से जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ब्रेक लगाने में पूरी तरह असमर्थ रहा.

निजी अस्पताल में भर्ती, सड़क पर लगा जाम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों लहूलुहान युवकों को उठाया और पास के ही एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया. फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. दुर्घटना के कारण कलमबाग रोड पर कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई. बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया.

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >