मुजफ्फरपुर: जदयू(Jdu) नेता ने डीएम से की मुलाकात, राशन कार्ड की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

Muzaffarpur News: जदयू नेताओं ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव से मुलाकात कर राशन कार्ड पोर्टल बंद रहने, नए आवेदन नहीं होने और पात्र गरीबों के नाम सूची से हटने की समस्या उठाई. प्रतिनिधिमंडल ने भौतिक सत्यापन कर वास्तविक लाभुकों को उनका अधिकार दिलाने की मांग की.

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के नेताओं ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने डीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और जिले में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की.

डीएम को दी शुभकामनाएं, बेहतर प्रशासन की जताई उम्मीद

जदयू नेताओं ने जिलाधिकारी कुमार गौरव का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान होगा.

राशन कार्ड पोर्टल नहीं खुलने का उठाया मुद्दा

जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सह राज्य परिषद सदस्य सौरभ कुमार साहेब ने डीएम को बताया कि पूरे मुजफ्फरपुर जिले, विशेषकर पश्चिमी अनुमंडल में गरीब और पात्र लोगों को राशन कार्ड बनवाने में भारी परेशानी हो रही है. लंबे समय से पोर्टल बंद रहने के कारण नए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं.

पात्र लाभुकों के नाम कटने पर जताई चिंता

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई पात्र लाभुकों के नाम बिना किसी स्पष्ट कारण के राशन कार्ड सूची से हटाए जा रहे हैं. इससे गरीब परिवार सरकारी खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं. नेताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र लोगों का नाम फिर से जोड़ने की मांग की.

डीएम से भौतिक सत्यापन कराने की मांग

सौरभ कुमार साहेब ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि राशन कार्ड से जुड़े मामलों का भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >