चलती ट्रेन से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार, जननायक एक्सप्रेस में की थी वारदात

Muzaffarpur News: जननायक एक्सप्रेस में चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने वाले शातिर रितिक उर्फ बंठा को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं. पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Muzaffarpur News: रेल यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने वाले एक शातिर अपराधी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के माई स्थान निवासी रितिक उर्फ बंठा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

जननायक एक्सप्रेस में की थी मोबाइल झपटमारी

जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी ने जननायक एक्सप्रेस में सफर कर रहे सुपौल निवासी नूर आलम का मोबाइल झपटने की वारदात स्वीकार कर ली है. नूर आलम दरभंगा से बगहा जा रहे थे. शेरपुर-सादपुरा रेल फाटक के पास ट्रेन की खिड़की से झपट्टा मारकर आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया था.

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान रितिक उर्फ बंठा को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए.

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. वर्ष 2024 में चलती ट्रेन से मोबाइल झपटते समय उसका वीडियो स्थानीय नागरिक ने छत से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. उस मामले में वह गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका था. जेल से छूटने के बाद वह दिल्ली चला गया था, लेकिन मुजफ्फरपुर लौटने के बाद फिर से झपटमारी की घटनाओं में सक्रिय हो गया.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >