Muzaffarpur News: गंडक नदी पर बनेगा 2280 मीटर लंबा पुल, फतेहाबाद और चंचलिया के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में गंडक नदी पर 2280 मीटर लंबा फतेहाबाद-चंचलिया पुल बनेगा. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. वर्तमान में स्वायल टेस्टिंग जारी है और इस महीने के अंत तक तीन अतिरिक्त छोटे पुलों का निर्माण भी शुरू होगा. जानिए खबर विस्तार से…

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है. गंडक नदी पर फतेहाबाद और चंचलिया के बीच 2280 मीटर लंबे महासेतु का निर्माण होने जा रहा है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने खुद अधिकारियों की टीम के साथ निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया. इस पुल के बनने से इलाके की एक बड़ी आबादी को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी.

चंचलिया की ओर स्वायल टेस्टिंग शुरू, जल्द दिखेगा काम

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में चंचलिया की ओर स्वायल टेस्टिंग (मिट्टी जांच) और सर्वेक्षण का काम तेजी से चल रहा है. किसी भी बड़े निर्माण से पहले मिट्टी की मजबूती की जांच अनिवार्य होती है, ताकि पुल की संरचना सुरक्षित रहे. डीएम ने कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

तीन अतिरिक्त छोटे पुल भी बनेंगे, इसी माह शुरू होगा निर्माण

इस महासेतु के अलावा, परियोजना के तहत 150 मीटर लंबाई के तीन अतिरिक्त पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है. अधिकारियों की मानें तो इन अतिरिक्त पुलों का काम इसी माह के अंत तक शुरू होने की पूरी उम्मीद है. गंडक नदी पर बनने वाला यह पुल न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि आसपास के जिलों के लिए भी लाइफलाइन साबित होगा. इससे व्यापार और परिवहन को नई गति मिलेगी.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >