Muzaffarpur News: घरों पर बैनर पोस्टर लगाने वालों के लिए जरूरी खबर, नई विज्ञापन नीति को लेकर पहली बैठक पूरी

Muzaffarpur News: सरकार की नई विज्ञापन नीति लागू होने से पहले जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की एक मीटिंग हुई. नई विज्ञापन नीति के तहत शहरी क्षेत्र के बड़े दुकान, शो-रूम आदि को भी अब मनचाहे तरीके से दुकान का नेम प्लेट आदि लगाने से पहले नगर निगम की अनुमति लेना होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: नई विज्ञापन नीति को लागू करने से पहले बुधवार को नगर निगम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की एक मीटिंग हुई. नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान सभी को नयी विज्ञापन नीति की कॉपी उपलब्ध कराई गई. इस दौरान कई अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही फरवरी के अगले सप्ताह में फिर से मीटिंग कर विस्तार पूर्वक चर्चा करने की बात कही गयी है. सरकार की तरफ से नए वित्तीय वर्ष 2025-26 से जो विज्ञापन नीति लागू किया जायेगा, इसके तहत अब शहरी क्षेत्र में वैसे मकान मालिक जो अपने घर के छत या दीवार पर स्ट्रक्चर खड़ा कर बड़ा-बड़ा विज्ञापन का होर्डिंग लगा प्रचार-प्रसार करते है. उन्हें आवासीय की जगह कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स देना पड़ेगा. ऐसे भवनों का नये सिरे से सर्वे होगा. 

दुकान का नेमप्लेट लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति

इसके अलावा शहरी क्षेत्र के बड़े दुकान, शो-रूम आदि को भी अब मनचाहे तरीके से दुकान का नेम प्लेट आदि लगाने से पहले नगर निगम की अनुमति लेना होगा. दुकान के क्षेत्रफल के अनुसार, बोर्ड लगाने का मानक तय होगा. इससे बड़ा लगाने पर निगम में शुल्क जमा कर अनुमति लेना होगा. इधर, अगले सशक्त स्थायी समिति की मीटिंग में भी नयी विज्ञापन नीति पर चर्चा होगी. इसके बाद नये वित्तीय वर्ष से एजेंसी चयन की आवश्यक कार्रवाई शुरू होगी.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्ट्रीट लाइट पोल सहित अन्य जगहों पर टंगा बोर्ड-बैनर हटाया

शहर के फ्लाईओवर पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल सहित अन्य जगहों पर अवैध तरीके से जो बैनर-पोस्टर लगा है. नगर निगम ने उसे चिह्नित कर हटाना शुरू कर दिया है. बुधवार को पूरे दिन नगर निगम की टीम घूम-घूम कर शहर के ओवर ब्रिज सहित अन्य जगहों से बैनर-पोस्टर को हटाया. बता दें, अभी जो प्रचार-प्रसार के लिए बैनर-पोस्टर लगता है. वह नगर निगम की अनुमति से ही लगाया जाता है. चालू वित्तीय वर्ष में वसूली के लिए नगर निगम किसी नयी एजेंसी का चयन नहीं कर सका था.

ALSO READ: Muzaffarpur News: मां-बाप ने नवजात को सड़क किनारे फेंका, सिपाही ने सीने से लगाया, गोद भी लेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >