Muzaffarpur News: नकली मोबिल पैकिंग कारखाने का खुलासा, धंधेबाज फरार

Muzaffarpur News: पुलिस ने जिले के दामोदरपुर में नकली मोबिल के कारखाने का खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान इस कारखाने को पकड़ा है. इस दौरान पुलिस को मौके से नकली मोबिल और पैकिंग का सामान बरामद हुआ है.

Muzaffarpur News: थाना क्षेत्र के दामोदरपुर से छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी का नकली मोबिल, पैकिंग का सामान सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया. इस दौरान कई कार्टन के साथ दो बड़े ड्रम में मोबिल बरामद किया गया. वहीं पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज भाग निकला. थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि उन्हें दमोदरपुर के पठानटोली में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली मोबिल की पैकिंग और जिले सहित दूसरे शहरों में भी सप्लाई किये जाने की सूचना मिली. इसके बाद डीएयू की टीम के साथ ही दारोगा रामू रविदास सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने पठानटोली में छापेमारी की. 

दो ड्रम मोबिल बरामद 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पठानटोली निवासी मो अलाउद्दीन नकली मोबिल पैकिंग का पूरा सेटअप तैयार कर रखा था. पुलिस को देख धंधेबाज अलाउद्दीन फरार हो गया. कारखाना में पुलिस को भारी मात्रा में ब्रांडेड मोबिल कंपनी के रैपर, खाली डिब्बा, ढक्कन के साथ कई कार्टन में पैक मोबिल और दो बड़े ड्रम में भरा मोबिल बरामद किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि धंधेबाज मो. अलाउद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दरभंगा तक पीछा किया. बावजूद इसके वह फरार हो गया. इधर, कारखाना से बरामद सामान को थाना पर लाकर गिनती करायी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: शादी करा कर लौट रहे पुजारी की सड़क हादसे में मौत, कोहरे की वजह से हादसे की आशंका

आरोपी के खिलाफ दर्ज है एक और मामला

थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि धंधेबाज मो अलाउद्दीन पर 2022 में भी ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली मोबिल पैकिंग करने की प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस आरोपी मो अलाउद्दीन के साथ इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में छानबीन कर रही है. नकली धंधे में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >