मुजफ्फरपुर: प्रेम जाल में फंसाकर बनाया महिला का आपत्तिजनक वीडियो, मोटी रकम की डिमांड

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने में कोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी निवासी एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है.

फेसबुक पर हुई दोस्ती

पीड़िता मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी आरोपी दीपक से दोस्ती हुई थी. बातचीत बढ़ने के साथ आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उस पर पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा.

वीडियो बनाकर शुरू की ब्लैकमेलिंग

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने चैट और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद उसने महिला के साथ संबंध बनाए और धोखे से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उसी वीडियो को आधार बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी.

वीडियो डिलीट करने के बदले मांगे पैसे

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी वीडियो डिलीट करने के बदले बड़ी रकम की मांग कर रहा है. जब महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने कथित तौर पर अश्लील वीडियो पीड़िता के पति और देवर के मोबाइल नंबर पर भेज दिया.

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया वायरल

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के पति और देवर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी भी बना ली। इसके जरिए वीडियो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा कर महिला की छवि खराब करने की कोशिश की गई.

पुलिस जांच में जुटी

साइबर थाना डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि कोर्ट से प्राप्त परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जिम्मेदारी पुलिस इंस्पेक्टर अनोज कुमार को सौंपी गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >