Muzaffarpur News: नशे में धुत शातिर अपराधी जॉनसन गिरफ्तार, आरा जेल से हो चुका है फरार

Muzaffarpur News: बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से जा रहे शातिर अपराधी जॉनसन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है. जॉनसन के खिलाफ अलग-अलग थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के टॉफी राय के घर के पास ब्रह्मस्थान के निकट शुक्रवार की देर शाम शातिर अपराधी शशांक राज उर्फ जॉनसन को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद किया है. वह ब्रह्मपुरा थाना के कृष्णा टोली का रहने वाला है. हाल में ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. अक्तूबर माह में ही पुलिस ने उसे जेल भेजा था. बताया जाता है कि देर शाम वह अपने गिरोह के चार और शातिरों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से जा रहा था. इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. हालांकि उसके चार साथी भागने में सफल रहे. पकड़े जाने पर जॉनसन से पुलिस ने पूछताछ की. वह नशे में धुत था. सूचना मिलने पर देर रात नगर डीएसपी दो विनीता सिन्हा ब्रह्मपुरा थाने पहुंच कर उससे पूछताछ की. उसने फरार चार साथियों के नाम भी पुलिस को बताये हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

जॉनसन पर रंगदारी समेत 11 मामले दर्ज 

जॉनसन पर ब्रह्मपुरा थाने में गोलीबारी की घटना को लेकर अनिल राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें बताया गया था कि बीते पांच अगस्त की रात के करीब 2 बजे वह कृष्णा टोली ब्रह्मस्थान मंदिर के पास था. उसी समय बाइक से शशांक राज उर्फ जॉनसन एक आदमी के साथ आया और बोला कि तीन दिन के अंदर पांच लाख रंगदारी मेरे घर पर पहुंचा दो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे. यह कहने के बाद वह चला गया. इसके बाद 10-11 अगस्त की रात करीब में जॉनसन फिर उसी बाइक से एक अन्य युवक के साथ पहुंचा और गोलीबारी कर फरार हो गया. वह मुजफ्फरपुर जिले के टॉप 20 कुख्यात अपराधियों में रहा है. इस पर विभिन्न थानों में अलग-अलग 11 केस दर्ज हैं.

पांच साल पहले गैंगवार में हुआ था जख्मी

पांच साल पहले 2019 में आपसी गैंगवार में घायल हो गया था. जॉनसन को उसके ही साथियों ने ही गोली मार दी थी. कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थिति लीची बगान में वारदात को अंजाम दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: Bihar News: ड्राइवरों का बनेगा यूनिक आईडी कार्ड, मिलेगा पेंशन, बीमा और अन्य सुविधाओं का लाभ

आरा जेल से भी हो चुका है फरार 

जॉनसन लूट के केस में कई बार जेल जा चुका है. वह आरा जेल से भी फरार हो गया था. कई साल पहले उसने चांदनी चौक के पास एक शिक्षक से पिस्तौल के बट से मारकर बाइक लूट ली थी. इस घटना के तीन दिन पहले बृज बिहारी गली में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से पिस्तौल की नोक पर लूटपाट को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >