Muzaffarpur News: सावधान! जिले में डेंगू का कहर जारी, कुल आंकड़ा 300 पार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दिन-प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे हैं. बीते दो दिनों में 8 नए मरीज मिले हैं. कुल मरीजों की संख्या 300 को पार कर गई है. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है.

Muzaffarpur News: जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 4 दिनों में 12 से भी अधिक मामले सामने आए हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. सभी प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं. जिले में कुल मरीजों की संख्या 300 को पार कर गई है. ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के मामले में भी इजाफा देखने को मिला है. बीते दो दिनों में डेंगू के 8 नए केस मिले हैं. इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 305 हो गई है. जिले में मुशहरी, कांटी और मीनापुर प्रखंडों से सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी अब डेंगू अपना पैर पसार रहा है. 

ये हैं डेंगू के प्रमुख लक्षण

डेंगू के मरीजों में तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. इसके अलावा आंखों मे दर्द, जी मिचलाना और उल्टी होना जैसे लक्षण भी दिखते हैं. गंभीर मामलों में नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना और स्किन पर चकत्ता उभरने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

कैसे फैलता है डेंगू

बता दें, डेंगू लोगों में एडीज प्रजाति की मादा मच्छरों के काटने से फैलता है. कभी-कभी टाइगर मच्छर यानी एडीज एल्बोपिक्टस के काटने से भी यह बीमारी फैलती है. जब एडीज प्रजाति का मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटता है और उसके बाद वह स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, जिससे वह भी संक्रमित हो जाता है. बता दें, यह वायरस गर्भवती महिला से उसके शिशु में या रक्तदान के माध्यम से भी फैल सकता है.

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: बिना बीमारी के ही चीर दिया पेट, ऑपरेशन के बाद बोला डॉक्टर- Sorry…

ऐसे करें बचाव

एडीज मच्छर जमे हुए पानी में पनपते हैं. ऐसे में घर के कूलर, पानी टंकी, चिड़ियों के लिए बर्तन में रखे गए पानी, फ्रिज के ट्रे और पौधों के गमलों में पानी को अधिक समय तक पानी जमा न होने दें. उसे हमेशा बदलते रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >