CM सम्राट का पहला मुजफ्फरपुर दौरा, मोतीपुर में जिला प्रशासन अलर्ट

Muzaffarpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं. मोतीपुर में सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करेंगे. प्रशासन ने हेलीपैड, सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला दौरा होने जा रहा है. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री मोतीपुर प्रखंड के परसौनीनाथ पंचायत स्थित गोसाइपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे. उनके दौरे को लेकर अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गई हैं.

सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री सहयोग शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और प्रदर्शनी का जायजा लेंगे. इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी. संभावना है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर भी जानकारी लें.

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है. शिविर परिसर में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

हेलीपैड तैयार, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुख्यमंत्री की लैंडिंग के लिए हेलीपैड का निर्माण पूरा कर लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीधे शेखपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >