मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी और लू को लेकर हिटवेव एक्शन प्लान लागू, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे डॉक्टर

Muzaffarpur News: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए हिटवेव एक्शन प्लान लागू किया गया है. सिविल सर्जन डॉ.सुधीर कुमार ने सभी 16 पीएचसी को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं. जानिए पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News:  जिले का तापमान लगातार बढ़ने से भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. इससे बचाव के लिए जिला स्तर पर ‘हिटवेव एक्शन प्लान’ लागू कर दिया गया है. सिविल सर्जन (सीएस) डॉ.सुधीर कुमार ने सदर अस्पताल के अधीक्षक समेत सभी 16 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) प्रभारियों को एक्शन प्लान के अनुसार काम करने और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है. सीएस ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिटवेव से पीड़ितों को समय पर इलाज मिलना चाहिए.

डेडिकेटेड दस बेड तैयार, गंभीर मरीजों की होगी लगातार निगरानी

अस्पतालों में लू से पीड़ित व्यक्तियों के हार्ट रेट, रेसपाइरेटरी रेट, ब्लड प्रेशर, रेक्टल टेंपरेचर और मेंटल स्टेटस की लगातार निगरानी की व्यवस्था की गई है. गर्मी और लू से ग्रसित गंभीर मरीजों के लिए कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC), इलेक्ट्रोलाइट, ईसीजी, मेटाबोलिक एब्नॉर्मलिटीज और लीवर-किडनी फंक्शन टेस्ट की जांच सुविधा उपलब्ध है. सदर अस्पताल और मॉडल अस्पतालों में डेडिकेटेड दस बेड की विशेष व्यवस्था कर दी गई है. मरीजों को लाने वाली सभी एंबुलेंस में एयर कंडीशन (AC), ऑक्सीजन और अन्य जरूरी उपकरण चालू हालत में रखने की समीक्षा की गई है.

24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे डॉक्टर, जीवन रक्षक दवाएं स्टॉक में मौजूद

अस्पतालों में 24 घंटे अलर्ट मोड पर ऑन ड्यूटी डॉक्टरों को तैनात रहने को कहा गया है. आपातकालीन स्थिति के लिए ऑन कॉल विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी व्यवस्था की गई है. स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी डायरियल मेडिसिन, एंटी एमेबिक मेडिसिन, एंटी इमेटिक मेडिसिन, आईवी फ्लूइड्स, पैरेंटेरल्स, ओआरएस (ORS) के पैकेट और सभी प्रकार की आवश्यक मेडिकल डिवाइस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >