मुजफ्फरपुर: बीआरएबीयू ने 23 मई की स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा की स्थगित, अब 26 को होगी

Muzaffarpur News: बिहार विश्वविद्यालय ने 23 मई को होने वाली स्नातक थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी है. डीसीईसीई परीक्षा के कारण अब यह परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2025 (सत्र 2024-28) के तहत 23 मई 2026 को होने वाली परीक्षा के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी शुद्धि-पत्र के अनुसार, 23 मई को दूसरी पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. विवि ने बताया कि 23 और 24 मई को डीसीईसीई (DCECE) परीक्षा निर्धारित होने के चलते यह कदम उठाया गया है.

26 मई को दूसरी पाली में होगी स्थगित परीक्षा, ये विषय होंगे प्रभावित

स्थगित की गई एसईसी (SEC) कोर्स “कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ (ग्रुप-आर)” की परीक्षा अब नए कार्यक्रम के अनुसार 26 मई 2026 को दूसरी पाली (दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे) में आयोजित की जाएगी. विश्वविद्यालय के इस फैसले से ग्रुप-आर में शामिल भूगोल, उर्दू, बॉटनी, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्शियन, संस्कृत, बांग्ला, एलएसडब्ल्यू, अकाउंटिंग एंड फाइनेंस और अर्थशास्त्र विषय के छात्र प्रभावित होंगे. परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि शेष सभी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगी.

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >