मुजफ्फरपुर: बिना जांच के दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म का केस, कोर्ट ने डीजीपी से की सामूहिक दुष्कर्म

Muzaffarpur News: बोचहां में पुलिस ने अनपढ़ महिला को मोहरा बनाकर फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया. कोर्ट में पीड़िता के मुकरने पर एससी-एसटी विशेष न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए बिहार डीजीपी और गृह सचिव को दोषी थानेदार पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा. जानिए पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से विमलेंद्र राजू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां विशेष न्यायालय एससी-एसटी ने बोचहां थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिहार के डीजीपी और गृह सचिव को पत्र लिखा है. कोर्ट ने थाना प्रभारी पर एक निरक्षर महिला को मोहरा बनाकर साजिश के तहत फर्जी तरीके से सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करने का गंभीर आरोप लगाया है.

झांसा देकर लिया अंगूठे का निशान

पुलिस ने एक टाइप किए हुए आवेदन पर अनपढ़ महिला के अंगूठे का निशान लेकर बीएनएस की धारा 76 (सामूहिक दुष्कर्म) व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. मामला तब पलट गया जब कथित पीड़िता न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराने पहुंची. मजिस्ट्रेट के सामने महिला रो पड़ी और कहा कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. पुलिस ने झांसा देकर उससे अंगूठा लगवाया था.

आरोपियों की सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन

विशेष कोर्ट ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा कि बिना प्रारंभिक जांच के इतनी गंभीर धाराओं का दुरुपयोग कर आरोपियों की सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन किया गया है. कोर्ट ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर दोषी थाना प्रभारी पर तत्काल सख्त दंडात्मक विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इस मामले के सामने आने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >