मुजफ्फरपुर: बैरिया में अवैध पार्किंग के खिलाफ चला अभियान, वसूला गया 2.90 लाख जुर्माना

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड इलाके में अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. अभियान के दौरान आठ वाहनों से 2.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. विभाग ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक सुधार के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड और गोलंबर इलाके में लगातार लग रहे जाम को लेकर परिवहन विभाग अब सख्त नजर आ रहा है. सड़क किनारे अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

आठ वाहनों से वसूला गया 2.90 लाख जुर्माना

परिवहन विभाग की टीम ने बैरिया बस स्टैंड और गोलंबर के आसपास अभियान चलाकर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की. इस दौरान आठ वाहनों पर कुल 2 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

टीम पहुंचते ही वाहन लेकर भागे चालक

अभियान की सूचना मिलते ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ऑटो और बस चालकों में अफरा-तफरी मच गई. कई चालक तुरंत अपने वाहन लेकर मौके से निकल गए. अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क पर अवैध पार्किंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जाम से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था हो रही प्रभावित

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनएच किनारे अवैध पार्किंग के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है. इसका असर शहर के भीतर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़ता है और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है.

वाहन चालकों को दी गई सख्त चेतावनी

अभियान के दौरान बड़े वाहन चालकों को सड़क किनारे व्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने की हिदायत दी गई. अधिकारियों ने कहा कि जाम की समस्या से सभी लोग प्रभावित होते हैं, इसलिए नियमों का पालन जरूरी है.

लगातार जारी रहेगा अभियान

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि बैरिया इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >