Muzaffarpur News: दमघोंटू हवा में जीने को मजबूर लोग, नए साल में एक भी दिन हवा स्वच्छ नहीं

Muzaffarpur News: जिले की हवा प्रदूषित हो गई है. लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. नए साल के 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी दिन लोगों ने स्वच्छ हवा में सांस नहीं ली है. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: नये साल 2025 के 12 दिन गुजर गये हैं. चौंकाने वाली स्थिति यह है कि इस दौरान एक दिन भी शहर की हवा मानक के अनुसार स्वच्छ नहीं थी. जबकि लगभग दिन में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन ढाई सौ के पार रहा है. यू कहें कि नये साल में लोग लगातार दूषित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हवा ले रहे हैं. यह हालात तब है, जब शहर नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम में शामिल है. दूसरी तरफ शहर के जनप्रतिनिधि आज यानी सोमवार को बैठक में इस मुद्दे पर भी विचार करेंगे. नगर निगम में होने वाली सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर में प्रदूषण के रोकथाम व बचाव के प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है. कुल मिला कर शहर में दमघोंटू हवा के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल है. बीते करीब चार साल से हवा को स्वच्छ करने को लेकर दावा किया जा रहा है. लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली है.

आसान भाषा में समझें वायु गुणवत्ता को

वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं, यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के fo के बीच दर्शाया जाता है. इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है. इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

400-500 बीच की केटेगरी गंभीर

यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है. तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है. यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है. इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है, जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है.

ALSO READ: Bihar News: मां सीता और श्रीराम के मिलन स्थल का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन से जुड़ेगा जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >