Muzaffarpur News: जिले के सभी एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर, मरीजों को हो रही परेशानी

Muzaffarpur News: जिले के सभी एंबुलेंसकर्मी एक साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. एंबुलेंसकर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. वे नयी एजेंसी में समायोजन नहीं होने पर हड़ताल पर गये हैं.

Muzaffarpur News: नयी एजेंसी में समायोजन नहीं होने पर जिलेभर के एंबुलेंस कर्मी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. हडताल पर चले जाने के बाद मरीजों को निजी वाहन से अस्पताल से घर जाना पड़ रहा है. एंबुलेंस की हड़ताल से मरीज परेशान रहे. मरीजों को अस्पताल आने के लिए निजी गाड़ी और ऑटो लेना पड़ रहा है. सदर अस्पताल से पीएचसी तक और एसकेएमसीएच तक मरीज परेशान रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हुई है. 

30 अक्टूबर को खत्म हो गया कॉन्ट्रैक्ट

जिला एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  मो. मुस्लिम ने बताया कि नई एजेंसी ने पहले से काम कर रहे एंबुलेंस कर्मियों जिसमें ड्राइवर से लेकर तकनीशियन तक शामिल हैं, उनका समायोजन नहीं किया. हम लोगों ने समायोजन के लिए पहले भी प्रदर्शन किया था. इसके बाद जिला स्वास्थ्य समिति की तरफ से मौखिक रूप आश्वासन मिला था कि पहले से काम कर रहे एंबुलेंस कर्मियों का समायोजन कर दिया जायेगा. लेकिन अब तक नई एजेंसी व स्वास्थ्य समिति की तरफ से हम लोगों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है. समायोजन नहीं होने के विरोध में एंबुलेंस कर्मचारी संघ बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं. जिले में 72 एंबुलेंस चलती है. जिसमें 32 का संचालन निजी एजेंसी व बाकी का स्वास्थ्य समिति करती है. लेकिन सभी में चालक और तकनीशियन को वेतन एजेंसी के द्वारा ही दिया जाता है. 30 अक्तूबर को पुरानी एजेंसी से करार खत्म हो गया है और नई एजेंसी को सरकार ने एंबुलेंस संचालन का जिम्मा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >