मुजफ्फरपुर नगर निगम की पहल, 21 जुलाई को लगेगा जनसमस्याओं के निपटारे के लिए 'सहयोग शिविर

मुजफ्फरपुर नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए 21 जुलाई 2026 को विशेष 'सहयोग शिविर' आयोजित कर रहा है. आम लोग सीनियर अधिकारियों से सीधे अपनी शिकायतें साझा कर सकते हैं. शिविर में आने वाली शिकायतों को 'सहयोग पोर्टल' पर भी दर्ज किया जाएगा.

Nagar Nigam Sahyog Shivir: मुजफ्फरपुर शहर के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के ऑन-द-स्पॉट (तुरंत) और प्रभावी निपटारे के लिए नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है. आगामी 21 जुलाई 2026 को शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है. नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस शिविर में आम लोग सीधे सीनियर अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख सकेंगे. शिविर में आने वाली शिकायतों को तुरंत 'सहयोग पोर्टल' पर भी दर्ज किया जाएगा. यह शिविर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से संचालित होगा.

आपके वार्ड में कहां लगेगा शिविर? देखें पूरी लिस्ट और प्रभारी अधिकारी

नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 22 से 27 तक के लिए स्थलों का चयन कर वहां नोडल अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है:

वार्ड संख्याचयनित स्थल का नामशिविर के प्रभारी पदाधिकारी
वार्ड 22मारवाड़ी मध्य विद्यालय, पुरानी बाजार साहू रोडश्री अमित कुमार, उप नगर आयुक्त
वार्ड 23मध्य विद्यालय गोखलेपुरी, इस्लामपुरश्रीमती स्वरा, उप नगर आयुक्त
वार्ड 24बी.बी.कॉलेजिएट स्कूल, मोतीझीलमो० मोजम्मिल, सहायक अभियंता
वार्ड 25शत्रुघ्न देवी कंचन देवी कन्या मध्य विद्यालय, चन्द्रलोक चौकश्री अभिनव पुष्प, सहायक अभियंता
वार्ड 26राजकीय पॉलिटेक्निक, श्याम नंदन रोड, नया टोलासुश्री आराधना, APSWMO
वार्ड 27सराय सैयद अली बालिका उच्च विद्यालय, दामुचकसुश्री आदया कुंवर, ATPS

शिविर को लेकर नगर आयुक्त के कड़े निर्देश

इस जनहित कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए नगर आयुक्त ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

  • समय का सख्त पालन: प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मियों को सुबह 09:30 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है ताकि 10 बजे से काम शुरू हो सके.
  • तुरंत ऑनलाइन एंट्री: शिविर में आने वाले सभी आवेदनों को मौके पर मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा बिना किसी देरी के 'सहयोग पोर्टल' पर दर्ज किया जाएगा. इसके लिए हर शिविर में प्रिंटर के साथ कंप्यूटर सेट की व्यवस्था रहेगी.
  • सम्मानपूर्वक व्यवहार: संबंधित शाखा प्रभारी नागरिकों से शिकायत/आवेदन पूरे सम्मान के साथ प्राप्त करेंगे और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करेंगे.
  • बुनियादी सुविधाएं: शिविरों में आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, और कर्मियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था करने का जिम्मा कोषपाल को सौंपा गया है. पूरे शिविर संचालन की निगरानी संबंधित सहायक अभियंता करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >