Muzaffarpur: 24 घंटे में नाबालिग हत्या का खुलासा, खेलने के बहाने ले गए, फिर कर दी हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

खेलने के बहाने ले गए… और फिर मिली झाड़ियों में लाश! मुजफ्फरपुर में नाबालिग हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा…

Muzaffarpur News: पनापुर करियात थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

आपसी रंजिश में किया वारदात

पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था. जानकारी के मुताबिक, 1 मई को दिन में करीब 11 बजे 17 वर्षीय किशोर को गांव के ही कुछ लोग खेलने के बहाने अपने साथ ले गए थे. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की.

अगले दिन 2 मई की सुबह शेरपुर गांव के पास झाड़ियों से किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. शव की स्थिति से ही साफ था कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है.

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और एसडीपीओ (पश्चिमी-01) के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर सातों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपितों में मो. लड्डू, मो. अलाउद्दीन, मो. निजामुद्दीन, मो. जसीम, मो. जफरूल, मो. दुलारे और मो. इस्ताक शामिल हैं.

साक्ष्य मिटाने के लिए झाड़ियों में फेंका गया था शव

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया गया था. पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >