Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में चांदी 11 हजार महंगी, राशन खरीदारी से पहले देखें पूरी लिस्ट

Muzaffarpur Mandi Bhav: मुजफ्फरपुर की अहियापुर मंडी में 8 मई का ताजा बाजार भाव जारी कर दिया गया है. अनाज और दालों के दाम स्थिर हैं, लेकिन सर्राफा बाजार में भारी उछाल है. चांदी 11000 और सोना 1300 रुपये महंगा हुआ है. देखें पूरी रेट चार्ट…

Muzaffarpur Mandi Bhav: मुजफ्फरपुर की अहियापुर बाजार समिति में 8 मई (शुक्रवार) का ताजा मंडी भाव जारी कर दिया गया है. आज बाजार में जहां एक तरफ अनाज, दालों और सब्जियों की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, वहीं सर्राफा बाजार में भारी उछाल देखने को मिला है. सोने और चांदी के दामों में आई जबरदस्त तेजी ने ग्राहकों को हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं आज मुजफ्फरपुर मंडी और सर्राफा बाजार का ताजा रेट क्या है.

अहियापुर मंडी में अनाज और सब्जियों का भाव

मंडी में आलू और प्याज से लेकर चावल और गेहूं तक के दाम इस प्रकार हैं:

आलू (थोक): 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल

प्याज: 1800 रुपये प्रति क्विंटल

आलू (खुदरा): 10 से 12 रुपये प्रति किलो

चावल: 3000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल

आटा: 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल

गेहूं: 2400 से 2470 रुपये प्रति क्विंटल

मक्का: 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल

दाल, तेल और धान के ताजा रेट

रसोई के बजट को प्रभावित करने वाले तेल और दालों का भाव आज इस प्रकार है:

सरसों तेल: 140 से 190 रुपये प्रति किलो

धान (ग्रेड-1): 2300 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल

धान (ग्रेड-2): 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल

अरहर दाल: 120 से 140 रुपये प्रति किलो

मसूर दाल: 60 से 80 रुपये प्रति किलो

उड़द दाल (छिलका): 140 से 145 रुपये प्रति किलो

मुजफ्फरपुर सर्राफा बाजार: सोने-चांदी में भारी उछाल

मुजफ्फरपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में 1300 रुपये और चांदी में 11000 रुपये की भारी तेजी दर्ज की गई है. आज का भाव इस प्रकार है:

24 कैरेट सोना: 1,54,500 रुपये प्रति दस ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,41,400 रुपये प्रति दस ग्राम

18 कैरेट सोना: 1,22,000 रुपये प्रति दस ग्राम

चांदी: 2,60,000 रुपये प्रति किलो

बाजार का रुख

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सर्राफा बाजार में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय कारणों से आई है. वहीं, मंडी में सब्जियों और अनाज की आवक सामान्य है, जिससे इनके भाव में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी बड़ी खरीदारी से पहले बाजार में एक बार ताजा भाव की पुष्टि जरूर कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >