Muzaffarpur Mandi Bhav: मुजफ्फरपुर में ₹10 किलो बिक रहा है आलू, प्याज की कीमतों में भी बदलाव

Muzaffarpur Mandi Bhav: मुजफ्फरपुर की बाजार समिति अहियापुर में 15 मई के अनाज और सब्जी के भाव जारी कर दिए गए हैं. वहीं, सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 1000 रुपये की उछाल आई है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur Mandi Bhav: मुजफ्फरपुर जिले के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए 15 मई (शुक्रवार) के ताजा मंडी और सर्राफा भाव जारी कर दिए गए हैं. आज के बाजार अपडेट के अनुसार, सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है, वहीं बाजार समिति अहियापुर में अनाज और सब्जियों के भाव स्थिर बने हुए हैं.

सर्राफा बाजार: सोने की कीमतों में ₹1000 का उछाल

मुजफ्फरपुर सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में 1000 रुपये की तेजी दर्ज की गई है. आज के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,62,500 प्रति दस ग्राम.
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,47,900 प्रति दस ग्राम.
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,28,400 प्रति दस ग्राम.
  • चांदी: ₹2,90,000 प्रति किलो.

बाजार समिति अहियापुर: अनाज और तेल के भाव

अहियापुर मंडी में आज धान, गेहूं और चावल की थोक कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • चावल: ₹3000 से ₹10000 प्रति क्विंटल.
  • गेहूं: ₹2400 से ₹2470 प्रति क्विंटल.
  • आटा: ₹3200 से ₹3400 प्रति क्विंटल.
  • मक्का: ₹1900 से ₹2000 प्रति क्विंटल.
  • सरसों तेल: ₹140 से ₹190 प्रति किलो.
  • धान: ग्रेड-1 ₹2300 से ₹2600 और ग्रेड-2 ₹2000 से ₹2200 प्रति क्विंटल.

दालों के ताजा रेट (प्रति किलो)

किराना बाजार में दालों की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • अरहर दाल: ₹120 से ₹140 प्रति किलो.
  • मसूर दाल: ₹60 से ₹80 प्रति किलो.
  • उड़द दाल (छिलका): ₹140 से ₹145 प्रति किलो.

सब्जी मंडी के भाव

सब्जी मंडी में आलू-प्याज की कीमतों की स्थिति कुछ इस प्रकार है:

  • आलू (थोक): ₹800 से ₹900 प्रति क्विंटल.
  • आलू (खुदरा): ₹10 से ₹12 प्रति किलो.
  • प्याज: ₹1800 प्रति क्विंटल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >