मुजफ्फरपुर: राज्य स्तरीय सुब्रतो कप के लिए समस्तीपुर रवाना हुई विधांचल इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम

विधांचल इंटरनेशनल स्कूल की 18 सदस्यीय बालिका फुटबॉल टीम ने मुजफ्फरपुर जिला स्तर पर खिताबी जीत हासिल की है. अब यह टीम समस्तीपुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो गई है.

Sports News: मुजफ्फरपुर जिला स्तर पर शानदार खिताबी जीत हासिल करने वाली विधांचल इंटरनेशनल स्कूल (पुलिस लाइन रोड, बैरिया) की 18 सदस्यीय बालिका फुटबॉल टीम गुरुवार (9 जुलाई) को समस्तीपुर के लिए रवाना हो गई. यह टीम समस्तीपुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप (अंडर-17) प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

10 से 14 जुलाई तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

मामले की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है. मुजफ्फरपुर की इस मजबूत 18 सदस्यीय टीम का नेतृत्व दल प्रभारी बिरेन्द्र कुमार यादव कर रहे हैं.

हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

रवानगी के मौके पर जिला खेल कार्यालय और स्कूल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. खेल प्रेमियों और स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि बेहतर तालमेल और कड़ी मेहनत के दम पर जिले की यह बेटियां राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करेंगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar gaurav

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >