मुजफ्फरपुर: फायरमैन से सुनिये आंखों देखा हाल, निजी अस्पताल में अगलगी, खिड़की तोड़कर रेस्क्यू, 4 की मौत

Muzaffarpur Fire: जिले के बड़े निजी अस्पताल में भीषण अगलगी की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. हादसे में 4 मरीजों की दम घुटने से मौत हो गयी है. वहीं 25 से अधिक मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. पूरी घटना की जानकारी मौके पर मौजूद फायरमैन ने भी दी है. सुनिये, फायरमैन ने क्या कहा…

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार सुबह एक निजी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया. हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में अगलगी के बाद मरीजों, परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. अस्पताल प्रशासन की मुस्तैदी से तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव अभियान के दौरान 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला. वही दम घुटने से चार मरीजों की मौत हो गई. अब इस मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य ने आंखों देखा हाल बताया है.

खिड़की-दरवाजे तोड़कर घुसी रेस्क्यू टीम

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने भी घटना में चार मौत की पुष्टि की है. मौके पर FSL की टीम पहुंची है और घटना की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ICU वार्ड में आग लग गयी थी. यह भी बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईसीयू की खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर अंदर फंसे मरीजों तक पहुंच बनाई.

फायर ब्रिगेड टीम के जवान ने क्या बताया?

मौके पर मौजूद फायरमैन ने बताया, “हमें लगभग 3.50 बजे सूचना प्राप्त हुई और हम 4 बजे मौके पर पहुंच गए थे. मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि चौथी मंजिल पर स्थित ICU वॉर्ड में आग लगी हुई है. हमने रेस्क्यू अभियान चलाकर वहां से 15 से 20 मरीजों को निकाला. उन मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है. अब परिस्थिति नियंत्रण में है.”

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे को लेकर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >