डबल मर्डर केस: सुपारी किलर पर 10 हजार का इनाम, स्केच जारी कर एसआईटी कर रही छापेमारी

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सुपारी किलर पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है, साथ ही हत्यारे का स्केच और सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है।

Muzaffarpur Double Murder: रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की हत्या करने वाले सुपारी किलर पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस ने हत्यारे का स्केच और सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर जारी की है. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा. सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एसआइटी मुसहरी, सकरा, सीतामढ़ी समेत कई जिलों में छापेमारी कर रही है.

रिक्शा चालक को ₹500 का लालच देकर खरीदा था फर्जी सिम

जांच में खुलासा हुआ है कि शातिर हत्यारे ने सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की तर्ज पर पूरी साजिश रची थी. उसने स्टेशन रोड में एक रिक्शा चालक को सवारी बनाकर बिठाया और उसे ₹500 तथा कीपैड मोबाइल का लालच देकर रिटेलर से अपने लिए फर्जी सिम कार्ड खरीदवाया था.

गोदरेज का लॉकर खुला, लूटपाट नहीं थी मर्डर की वजह

पुलिस ने मिस्त्री को बुलाकर घर के दोनों गोदरेज के लॉक खुलवाए. गोदरेज में रखे सभी सामान और गहने पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं. इससे साफ हो गया है कि हत्या के पीछे लूटपाट नहीं, बल्कि कोई बड़ी रंजिश या सुपारी किलिंग है.

एसटीएफ व डीआईयू की जांच तेज

  • फुटेज खंगाली गई: बीएमपी-06 के पास 15 दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जहां से हत्यारे ने बाल्टी, मग और रस्सी खरीदी थी.
  • मोबाइल की तलाश: मृतकों के तीनों गायब मोबाइल को नाले या पोखर में फेंके जाने की आशंका पर सर्च अभियान जारी है.
  • एसटीएफ कैंप: एसटीएफ और डीआईयू की टीम मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर पुरानी रंजिश का पता लगा रही है.

ये भी पढ़ें: 7 प्रखंड संवेदनशील, पर रेस्क्यू के लिए सिर्फ 1 महाजाल और 1 लाइट: बाढ़ से निपटने की तैयारी पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >