मुजफ्फरपुर बनेगा बिहार का इंडस्ट्रियल हब, तेजी से होगा काम, DM बोले- गेम-चेंजर साबित होगी प्लग एंड प्ले सुविधा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में इंडस्ट्रियल एक्सपेंशन की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. महवल लेदर पार्क के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेदर गुड्स के लिए विकसित किए जा रहे प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर का ओवरव्यू लिया.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट के लिए सही वातावरण तैयार करने और अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने के उद्देश्य से डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेगा फूड पार्क, दामोदरपुर और महवल लेदर पार्क का भ्रमण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी.

एजेंसियों और संबंधित पदाधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि इस सुविधा को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए. डीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि निवेशक बिना किसी देरी के अपनी इकाइयां स्थापित कर सकें और उत्पादन शुरू हो सके.

युवाओं के कौशल विकास पर जोर

डीएम ने लेदर पार्क स्थित प्रशासनिक भवन और मानव संसाधन विकास (एचआरडी ) का भी जायजा लिया. उन्होंने एचआरडी भवन की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि मानव संसाधन विकास से जुड़ी गतिविधियों को जल्द सुदृढ़ किया जाए. इसका सीधा उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आधुनिक मशीनों पर स्किल ट्रेनिंग प्रदान करना है, जिससे उन्हें उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मेगा फूड पार्क की प्रगति की हुई समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मेगा फूड पार्क और दामोदरपुर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से करें.

डीएम ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य मुजफ्फरपुर को उत्तर बिहार के प्रमुख इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करना है, जिससे न केवल राजस्व बढ़े बल्कि पलायन पर भी रोक लग सके. प्लग एंड प्ले सुविधा निवेशकों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी. हमारा प्रयास है कि बिजनेसमैन को तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर मिले ताकि वे सिर्फ अपनी मशीनें लगाएं और काम शुरू करें. निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: राजगीर से रांची अब और करीब, 20 साल बाद पूरा होगा सपना, राजगीर-तिलैया-कोडरमा रेललाइन तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >