Muzaffarpur Crime: मां के मोबाइल छीनने से नाराज एक 16 वर्षीय किशोरी ने पोखर में कूदकर जान दे दी. घटना ब्रह्मपुरा थाना से 100 मीटर दूर शिव मंदिर के पीछे की है. घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकला. मामला संदिग्ध देखकर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया. वैज्ञानिकों ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. किशोरी मूल रूप से सीतामढ़ी जिला के महिंदवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी. वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ लक्ष्मी चौक स्थित किराये के मकान में रहती थी.
नशेड़ी युवक शादी का दबाव बना रहा था
किशोरी की मां का कहना है कि उसकी बच्ची पर एक नशेड़ी युवक शादी का दबाव बना रहा था. उसकी पुत्री भी मोबाइल पर उससे बातचीत करती थी. शनिवार की देर शाम उस लड़के को शादी की बातचीत के लिए मां के साथ घर पर बुलाया था. कुछ देर बाद मोबाइल पर कॉल आने के बाद मैं छत पर बातचीत करने चली गयी. रात नौ बजे के आसपास नीचे आयी तो तब बेटी गायब थी. डायल 112 पर कॉल किया तो बोला गया कि थाने में शिकायत कीजिए. हालांकि, पुलिस का कहना रविवार को लड़की को खोजकर परिजन को सौंप दिया गया था.
नगर डीएसपी ने क्या कहा?
नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में किशोरी के द्वारा सुसाइड करने का मामला प्रतीत हो रहा है क्योंकि किशोरी दो दिन पहले लड़के के पास चली गयी थी. पुलिस ने उसको खोजकर परिजन के हवाले किया था. रविवार की रात भी किशोरी अपने परिवार के साथ थी. मोबाइल छीनने को लेकर मां से विवाद हो गया था. इसके बाद से वह गायब थी. परिजन के लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
हत्या करके शव को फेंका
किशोरी के पिता का कहना है कि वह सोमवार की सुबह अपनी बच्ची को खोज कर रहे थे. इस बीच उसके दोस्त ने फोन किया कि तुम्हारी बेटी कहां है. एक लड़की का शव पोखर में मिला है. जब पहुंचा तो देखा तो शव मेरी बेटी का ही था. पिता ने कहा कि बेटी की हत्या कर शव जलाकर फेंका गया है. आरोपी लड़का नूनफर का रहने वाला है. उसका पूरा परिवार घर फरार है. वह पुलिस को लेकर आरोपी के घर पर गए थे.
मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट
