Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गयी. पांचो नहाने गए थे और हादसे का शिकार बन गए. पुलिस ने शव को जब्त किया.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पांच बच्चों की मौत डूबने से हो गयी. कटरा प्रखंड के खंगुरा और बंधपुरा पंचायत के गोरधोवा पुल के पास एक पानी भरे गड्डे में सभी बच्चे डूबे हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोर की मदद से सभी बच्चों के शव को निकाल लिया है.

12 से 15 वर्ष उम्र के सभी मृतक

पांचो शव की पहचान खंगुराडीह के ही मो.शहजाद के बेटे मो. अनस (15 वर्ष ), मो. रेयाज के पुत्र मो. हिदायतुल्ला (उम्र 14 वर्ष ), कल्लू उर्फ मुस्तफा के 12 वर्षीय पुत्र मो. हमजा अली ,मो.अफताब के पुत्र मो. रहमान (उम्र 12 वर्ष ) और नर्गिस प्रवीण के बेटे मो. अब्बू तालीम (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है.

नहाने गए और गड्ढे में फंस गए

सभी बच्चे स्नान करने गये थे. इसी क्रम में गड्ढे में सभी फंस गये. जहां डूबने से पांचो की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.

ALSO READ: जीप में राहुल गांधी और ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की इन Photos के हैं सियासी मायने

मुंगेर में भी डूबने से एक बच्चे की मौत

बिहार में डूबने से मौत के मामले तेजी से बढ़े हैं. मुंगेर जिले में भी एक बच्चे की मौत डूबने से हुई है. असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव पंचायत अंतर्गत ढोल पहाड़ी गांव के पास बेलहरनी नदी के केनाल में रविवार को डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. चोरगांव निवासी दुर्योधन मंडल का चार वर्षीय पुत्र निखिल कुमार अपने दादा के साथ बेलहरनी नदी के पास खेल रहा था. खेलने के दौरान वह कैनाल में गिर गया. गहरे पानी में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गयी. काफी खोजबीन के बाद निखिल के शव को केनाल से बाहर निकाला गया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >