मुजफ्फरपुर: जिले के बरूराज थाना क्षेत्र में सोमवार को परीक्षा देने स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं पर चाकू से हमला किये जाने की घटना सामने आयी है. अचानक हुए हमले में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
परीक्षा देने जा रही थीं दोनों छात्राएं
बताया गया कि दोनों छात्राएं परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थीं. इसी दौरान अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दोनों छात्राएं लहूलुहान हो गयीं.
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है.
पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर हमलावरों की तलाश कर रही है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें
प्रेमिका को बुलाने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस पहुंची
