Muzaffarpur: रेड अलर्ट के बाद जदयू नेता का मोबाइल हैक, खाते से 92 हजार की ठगी

मोबाइल पर आया रेड अलर्ट… और कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ गए 92 हजार रुपये. कैसे हुआ पूरा खेल? पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: औराई थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने जदयू नेता का मोबाइल हैक कर उनके खाते से 92 हजार रुपये उड़ा लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

फॉर्मेट होने के बाद खाते से निकली रकम

पीड़ित बसंत पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी जदयू नेता मो. वसीम ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे उनके मोबाइल पर अचानक रेड अलर्ट आया और फोन ब्लैकआउट हो गया. कुछ देर बाद मोबाइल स्वत: चालू हुआ, लेकिन उसमें मौजूद कई सॉफ्टवेयर गायब थे और मोबाइल फॉर्मेट हो चुका था.

जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की, तो पाया कि खाते से 92 हजार रुपये मीना देवी के नाम पर ट्रांसफर कर लिए गए हैं. इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ.

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और थाने में आवेदन देकर रकम की रिकवरी की गुहार लगाई है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >