नगर निगम बोर्ड का फैसला : ट्रकों को अब रात 10 बजे के बाद ही मिलेगा शहर में प्रवेश

नगर निगम बोर्ड का फैसला : ट्रकों को अब रात 10 बजे के बाद ही मिलेगा शहर में प्रवेश

: रात्रि नौ बजते ही शहर में होने लगती है मालवाहक गाड़ियों की इंट्री

:: भीड़भाड़ होने के कारण घटना-दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर में मालवाहक वाहनों (ट्रक, पिकअप आदि) के प्रवेश के समय में बदलाव किया गया है. अब ये वाहन रात 9 बजे की बजाय रात 10 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे. नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने सर्वसम्मति से यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. पार्षदों ने बताया कि वर्तमान में रात 09 बजे के बाद ट्रकों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिल जाती है, जिस समय बाजार में काफी भीड़ होती है. ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है. पार्षद अजय ओझा सहित कई पार्षदों ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया. उनका तर्क था कि रात 10 बजे के बाद अधिकांश लोग बाजार से अपने घरों को लौट जाते हैं, जिससे सड़कों पर भीड़ कम होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी. नगर निगम इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को एक आधिकारिक पत्र लिखेगा ताकि इस नये नियम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके. निगम बोर्ड की कार्यवाही पूरी होने के बाद नगर आयुक्त जिला एवं ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में सूचित करेंगे.

इन रास्तों से होती है गाड़ियों की इंट्री

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शहर में रामदयालुनगर, गोबरसही, भगवानपुर, बैरिया, जीरोमाइल अखाड़ाघाट रोड, जेल चौक और मुशहरी लेप्रोसी मिशन कच्चीपक्की चौक जैसे विभिन्न स्थानों से मालवाहक गाड़ियों का प्रवेश होता है. इन सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नये नियम का पालन सुनिश्चित किया जायेगा. इस फैसले से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >