पूर्व की रंजिश को लेकर मां-बेटे को पीटकर किया जख्मी

बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी पचभेड़िया गांव में शनिवार को पूर्व रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मां और बेटे की जमकर पिटाई कर दी. दबिया से वार कर जख्मी कर दिया.

मोतीपुऱ बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी पचभेड़िया गांव में शनिवार को पूर्व रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मां और बेटे की जमकर पिटाई कर दी. दबिया से वार कर जख्मी कर दिया. पीड़ित महिला वीरेंद्र राय की पत्नी इंदु देवी व ऋतु कुमार का इलाज सीएचसी में कराया गया है. इस बाबत पीड़ित महिला इंदु देवी ने बरुराज थानाध्यक्ष को चार लोगों को खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि घटना का कारण आपसी विवाद है. आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >