तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 20 से बंटेगा

एक लाख से अधिक परीक्षार्थी केंद्रों पर देंगे परीक्षा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू ने 23 अगस्त से शुरू हो रही स्नातक सत्र 2021-24 के तृतीय वर्ष की परीक्षा के बाबत एडमिट कार्ड जारी किया है. विश्वविद्यालय ने शनिवार को सभी कॉलेजों को ईमेल के माध्यम से एडमिट कार्ड भेज दिया है. कॉलेजों को कहा गया है कि वे इसे डाउनलोड कर रिकॉर्ड से मिलान कर लें. इसके बाद प्राचार्य के हस्ताक्षर व कॉलेज के मुहर के साथ छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएं. रविवार को कॉलेज बंद है और सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी है. ऐसे में मंगलवार से कॉलेजों में एडमिट कार्ड मिलने की उम्मीद है. परीक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि पांच जिलों में 58 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. मुजफ्फरपुर में करीब डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

25 तक जारी हो जाएगा द्वितीय वर्ष का परिणाम

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू 25 अगस्त तक स्नातक द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी करेगा. परीक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है. टैबुलेशन का कार्य भी अंतिम चरण में है. एक-दो दिन में यह पूरा हो जाएगा. ऐसे में 25 अगस्त तक परीक्षा परिणाम जारी होगा. बताया गया है कि बार-बार कहने के बाद भी कई कॉलेजों ने अबतक प्रायोगिक परीक्षा व इंटरनल का मार्क्स उपलब्ध नहीं कराया है. ऐसे में परिणाम जारी करने पर फिर से पेंडिंग की समस्या हो सकती है. कॉलेजों को अंतिम बार अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि वे समय से अंक उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनके अंक के बिना ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा. छात्रों के पेंडिंग परिणाम के लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >