बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की तोड़फोड़, शिकायत

मोतीपुऱ थाना क्षेत्र के मोतीपुर-सरैया पथ पर धुमनगर गांव के समीप एक पेट्रोल पंप में सोमवार की सुबह सशस्त्र बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की.

मोतीपुऱ थाना क्षेत्र के मोतीपुर-सरैया पथ पर धुमनगर गांव के समीप एक पेट्रोल पंप में सोमवार की सुबह सशस्त्र बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की. जब पंपकर्मियों ने शोर मचाया तो पंप को फूंक देने और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले. घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे और पीएसआइ धीरेंद्र कुमार ने मामले की जांच की. पंप संचालक थाना क्षेत्र के दरिया छपरा निवासी वशिम रेजा ने पांच नामजद और दर्जन भर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आलोक में कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >