Muzaffarpur : नाबालिग लड़की मक्के के खेत से बेहोशी की अवस्था में मिली

Muzaffarpur : नाबालिग लड़की मक्के के खेत से बेहोशी की अवस्था में मिली

बहन के घर पर रह रही थी लड़की, गलत नीयत से ले गये थे बदमाश आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा प्रतिनिधि, बंदरा प्रखंड के एक गांव में बहन के घर पर रह रही नाबालिग लड़की को मंगलवार की देर रात छेड़खानी करने एवं गलत नीयत से मक्के के खेत में ले जाकर बदमाश ने छोड़ दिया़ इसके बाद परिजनों ने लड़की को बदहवास स्थिति में मक्के के खेत से बरामद किया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित लड़की के बहनोई ने पियर थाने में लिखित शिकायत की है. थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी व गलत करने के प्रयास के मामले का आवेदन मिला है. उसके आधार पर पाॅस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राजेश पासवान को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया और बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. साथ ही पीड़िता का भी कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >