मुशहरी अंचल के समानांतर बिचौलिये चला रहे कार्यालय, ईओयू से शिकायत

मुशहरी अंचल के समानांतर बिचौलिये चला रहे कार्यालय, ईओयू से शिकायत

– मिठनपुरा में भी कई जगहों पर चल रहा समानांतर कार्यालय

– कलेक्ट्रेट के एक पुराने कर्मचारी पर संरक्षण का आरोप

– बिचौलिये के नाम व मोबाइल नंबर की दी जानकारी

– सरकारी जमीन के गलत तरीके से जमाबंदी व दाखिल खारिज की बात कही

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुशहरी अंचल कार्यालय में बिचौलिये का दबदबा कुछ इस कदर है कि एक-दो नहीं बल्कि कई समानांतर कार्यालय का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा है. उक्त आरोप लगाते हुए मुशहरी प्रहलादपुर के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से की है. इस शिकायत के आलोक में ईओयू के एसपी ने डीएम को पत्र भेजकर इसकी जानकारी देते हुए जांच कर आवश्यक कारवाई करने का अनुरोध किया है. इसमें समाहरणालय के भी एक पुराने कर्मी पर आरोप लगाया है जिसके संरक्षण में यह खेल चल रहा है. उक्त कर्मी पिछले कई वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए है. जिनका आजतक तबादला नहीं हुआ. इसपर भी कई सवाल उठ रहे हैं. आवेदक ने इसके अलावा मिठनपुरा में कई जगहों पर समानांतर कार्यालय चलने की जानकारी दी है. जिसमें अंचलाधिकारी का डोंगल और लैपटाप भी अवैध तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

शिकायत में बताया कि सरकारी भूमि का गलत तरीके से जमाबंदी और दाखिल खारिज करने का भी खेल बिचौलिए के माध्यम से मुशहरी अंचल में चल रहा है. शिकायतकर्ता ने कई बिचौलिए का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है, जो समानांतर कार्यालय का संचालन करते हौ. यहां पर पूरे दिन भूमि माफियाओं का आना जाना लगा रहता है. इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prashant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >