25 मई को पटना में हो रहे प्रजापति हुंकार रैली की तैयारी के लिये बैठक

25 मई को पटना में हो रहे प्रजापति हुंकार रैली की तैयारी के लिये बैठक

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुऱ

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने रविवार को मडवन में बैठक कर 25 मई को पटना के मिलर हाइस्कूल में आयोजित होने वाली प्रजापित हुंकार रैली की जानकारी दी. बैठक की अध्यक्षता फूलदेव पंडित और संचालन प्रदेश संगठन सचिव शंकर पंडित ने किया. प्रदेश संगठन सचिव शंकर पंडित ने बिहार की राजनीति में कुम्हार समाज की भागीदारी नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि मड़वन से 10 छोटी-बड़ी गाड़ियों से काफी संख्या में प्रजापति समाज के लोग इस महारैली में हिस्सा लेंगे. जिलाध्यक्ष डॉ. रामनरेश पंडित और माटी कला के प्रभारी प्रहलाद पंडित ने कहा कि कुम्हार समाज का कल्याण तभी संभव है, जब माटी कला बोर्ड का गठन हो और समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाये. बैठक में मडवन के लिए नयी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. सीताराम पंडित को प्रखंड अध्यक्ष, रामचंद्र पंडित को सचिव, रमेश पंडित को कोषाध्यक्ष, फूलदेव पंडित को संरक्षक, महेश पंडित को संयोजक, डॉ. सगुनी पंडित को सहसंयोजक, लालू पंडित को संयुक्त सचिव और गणेश पंडित को उपाध्यक्ष चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >