कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मीनापुर का साइबर फ्रॉड अजय मुजफ्फरपुर से दबोचा गया

कोलकाता पुलिस की साइबर शाखा ने मुजफ्फरपुर से एक बड़े साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह यूके के नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी करता था. देखें कैसे ठगों के जाल का पर्दाफाश हुआ.

Cyber Fraud Arrest: कोलकाता पुलिस की साइबर शाखा ने मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर रूपकला नगर के एक किराए के मकान से अजय साव नामक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपित मूल रूप से मीनापुर थाना क्षेत्र के पिपराहा असली गांव का रहने वाला है और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में छिपकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है.

Kolkata police raid: यूके के नागरिकों को बनाता था विदेशी ठगी का शिकार

यह कार्रवाई इसी वर्ष 18 अगस्त को कोलकाता के ओल्ड बालगंज लेन स्थित एक किराए के मकान में संचालित अवैध कॉल सेंटर पर हुई छापेमारी की अगली कड़ी है. उस दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनकी निशानदेही पर मीनापुर निवासी अजय साव का नाम सामने आया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह पूरा गिरोह यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों को अपना निशाना बनाता था. आरोपी खुद को ह्यूमन माइंड कंपनी का फर्जी अधिकारी बताकर पीड़ितों को फोन करते थे और एनीडेस्क जैसे रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवाकर उनके कंप्यूटर सिस्टम में सेंधमारी करते थे. इसके बाद वे पीड़ितों के बैंक खातों से अवैध तरीके से बड़ी रकम उड़ा लेते थे.

Muzaffarpur News: आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

कोलकाता पुलिस ने इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम यानी आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ कर इस अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क के अन्य सहयोगियों और वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है. कोलकाता पुलिस ट्रांजिट रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >