जेल से छूटते ही बनाया गिरोह, दो महीने में 60 चोरी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो जेल से छूटते ही सक्रिय हो गया था. मात्र दो महीने में 60 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मुजफ्फरपुर: सकरा के मुरौल ओपी क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर तिरहुत नहर के पास से बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर चोरी और लूट की ज्वेलरी खरीदने वाले दो आभूषण दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई में कुल पांच अभियुक्त पकड़े गये हैं.

वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे अपराधी

मुरौल ओपी पुलिस ने तिरहुत नहर बांध के पास कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, तीन शातिर अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र के छोटी कोठिया निवासी देवलाल सहनी, बड़ी कोठिया निवासी कैलाश कुमार, विक्रम कुमार उर्फ बल्लू, कुंदन कुमार साह और मिठनपुरा थाना क्षेत्र के खादी भंडार चौक निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है.

चोरी की ज्वेलरी खरीदने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन कुमार साह और विक्की कुमार आभूषण कारोबारी हैं. दोनों पर चोरी की वारदात से जुड़े आभूषण खरीदने का आरोप है. पुलिस ने मुख्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने जेल से बाहर आने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियां शुरू की थीं और पिछले दो महीने में करीब 60 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आयी है.

पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर चोरी और लूट की अन्य घटनाओं से जुड़े मामलों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर भी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें

कंटेनर से 990 किलो गांजा बरामद, एक करोड़ से अधिक की कीमत, दो लोग गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumardube

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >