स्मार्ट सिटी : सीवरेज निर्माण को लेकर खोदा मरीन ड्राइव रोड

बुधवार की दोपहर बाद से ही सड़क के बीचों-बीच हुई खुदाई के कारण मरीन ड्राइव रोड को कर दिया है बंद

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

स्मार्ट सिटी से चल रहे सीवरेज एवं ड्रेनेज प्रोजेक्ट को लेकर सिकंदरपुर मरीन ड्राइव रोड काे निर्माण एजेंसी ने बंद कर दिया है. मरीन ड्राइव रोड में मेनहोल निर्माण के लिए बीचों-बीच खुदाई की गयी है. इससे बुधवार की दिन से ही इस रोड का ट्रैफिक ब्लॉक हो गया है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. गुरुवार को पूरे दिन सिकंदरपुर स्टेडियम चौक पर ही ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इससे करबला रोड और मरीन ड्राइव दोनों तरफ की आवागमन बंद रहेगी. नगर आयुक्त नवीन कुमार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस को निर्माण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था यानी सरैयागंज टावर रोड से ही कंपनीबाग की तरफ आने-जाने के लिए वन-वे खोलने का आदेश दिया गया है. पथ प्रमंडल वन के कार्यपालक अभियंता को भी निर्माण स्थल के आसपास पानी का छिड़काव कराने को कहा गया है. बता दें कि स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में अंडरग्राउंड सीवरेज एवं ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. सिकंदरपुर मन किनारे तीन जगहों पर आईपीएस का निर्माण होना है, जिससे गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर मन में गिराया जायेगा. वहीं, मन में पानी भरने के बाद उसे स्लुइस गेट के रास्ते नदी में छोड़ दिया जायेगा. इससे नदी में गंदे पानी का बहाव नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >