जिला महिला शतरंज में मरियम 11 अंक के साथ चैंपियन

जिला महिला शतरंज में मरियम 11 अंक के साथ चैंपियन

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ ने जिला स्तरीय महंत दर्शन दास कप जिला महिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन काॅलेज के सभागार में कराया. जिसमें जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मरियम फातिमा 11 अंकों के साथ चैंपियन बनी. प्राचार्य सह आयोजन अध्यक्ष डा कनुप्रिया, शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ विमोहन कुमार, सह अतिथि रूपा कुमारी, राकेश कुमार रंजन, जीबू झा ने विजेताओं को ट्राॅफी, मेडल व प्रमाणपत्र व टीम की जर्सी देकर सम्मानित किया.

आयोजन को सफल बनाने में खेल अनुदेशक प्रतिभा थापा के साथ पार्थ प्रियदर्शी, रिंकू कुमार, सचिन कुमार, दीपक कुमार ने सराहनीय योगदान किया. साथ ही शतरंज संघ के हिमांशु कुमार, अश्विनी रंजन, राघवेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे. संचालन जिला शतरंज संघ के सचिव राजीव रंजन व धन्यवाद ज्ञापन आभास कुमार के द्वारा किया गया. मुख्य निर्णायक आभास कुमार व सह निर्णायक अभिजीत कुमार थे. चार चक्रों की खेल समाप्ति के बाद मरियम फातिमा 11 अंक प्रथम स्थान, आध्या श्री 10 अंक द्वितीय, नव्या गोयनका 9 अंक तृतीय, वृति वैभव 8 अंक चतुर्थ, वंदना प्रेयसी 6 अंक पंचम, चेतना गोयनका 9 अंक षष्ठम, मैत्री राय 8 अंक सप्तम, कृति 6, अष्टम, सोनाक्षी सिंह 6 अंक नवम, अनुष्का 8 अंक दशम स्थान पर रही. इस आयोजन के विजेता प्रतिभागी आगामी राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे जोकि पटना में 10-12 मई को प्रस्तावित है. उक्त जानकारी शतरंज संघ के सचिव राजीव कुमार रंजन ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >