रौतिनिया कचरा प्रोसेसिंग प्लांट शुरू, अब रोज 500 टन कचरे का होगा निस्तारण

मुजफ्फरपुर के मड़वन में रौतिनिया कचरा प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो गया है। अब हर दिन 300 से 500 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर नगर निगम के बहुप्रतीक्षित रौतिनिया कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया. मड़वन प्रखंड स्थित इस प्लांट का उद्घाटन कांटी विधायक ई. अजीत कुमार, नगर विधायक रंजन कुमार और अपर समाहर्ता (एडीएम) धनंजय कुमार ने नारियल फोड़कर एवं प्लांट का स्विच ऑन कर किया. इस मौके पर महापौर निर्मला साहू, उप महापौर डॉ. मोनालिसा, नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. वर्षों से कचरे के ढेर और बदबू की समस्या झेल रहे लोगों ने इसे इलाके के लिए ऐतिहासिक दिन बताया.

रोज सैकड़ों टन कचरे का होगा निस्तारण

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि यह प्लांट कांटी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है. प्लांट में अत्याधुनिक प्रोमेल मशीन लगाई गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन 300 से 500 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण और निस्तारण किया जाएगा. इससे नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था और मजबूत होगी.

15 दिनों में गीले कचरे से बनने लगेगी गैस

फिलहाल प्लांट में सूखे कचरे का प्रसंस्करण शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर गीले कचरे के प्रसंस्करण की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही जैविक कचरे से गैस उत्पादन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी. इससे कचरे के बेहतर उपयोग के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

70 साल पुरानी समस्या से मिलेगी राहत

रौतिनिया और आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि वे करीब 70 वर्षों से कचरे के ढेर, बदबू, मक्खी-मच्छरों और प्रदूषण की समस्या झेल रहे थे. प्लांट शुरू होने के बाद अब स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन की उम्मीद जगी है. लोगों का कहना है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी कम करने में मददगार साबित होगी.

जल्द निरीक्षण करेगी विधानसभा की प्राक्कलन समिति

जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी जल्द इस प्लांट का स्थलीय निरीक्षण करेगा और इसकी कार्यप्रणाली का जायजा लेगा.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: बिहार विभूति पंडित सहदेव झा स्मृति मंच की बैठक, 12 अगस्त क्रांति दिवस की तैयारियों पर चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >